महिला टीचर का आपत्तिजनक फोटो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर किया वायरल, एफआईआर दर्ज

महिला टीचर का आपत्तिजनक फोटो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर किया वायरल, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला टीचर का अज्ञात शख्स ने फर्जी आईडी से उनका आपत्तिजनक फोटो व मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी महिला बाबूगढ़ छावनी स्थित एक स्कूल में टीचर हैं। पीड़िता ने बताया कि 12 जून को उनके मोबाइल नंबर पर कई लोगों की कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्तियों ने उन्हें बताया कि उनका मोबाइल नंबर एक आपत्तिजनक फोटो के साथ किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट कर रखा है।जिस पर उन्होंने फेसबुक पर देखा कि गरिमा सिंह नाम की फेसबुक आईडी पर उनका मोबाइल नंबर एक आपत्तिजनक फोटो के साथ पोस्ट किया हुआ था, जिस कारण बहुत से लोग उन्हें कॉल कर इसकी जानकारी दे रहे थे। इससे वह मानसिक तनाव में हैं और उनकी छवि धूमिल हो रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












