महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार गढ़ के गांव शाहपुर में नसरीन(24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला, जैसे ही मायके वालों को घटना की जानकारी मिली, वे मेरठ के खानपुर गांव से मौके पर पहुंचे और दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के
परिजनों का कहना है कि शादी को केवल आठ महीने हुए हैं, लेकिन पति और उसके परिजन लगातार बाइक और दो लाख की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।












