महिला का शव बरामद, तंमचें से गोली मारकर हत्या की आंशका, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक मौहल्ले में बुधवार सुबह एक महिला का शव घर में बरामद हुआ। मायकेवालों ने सुसरालियों पर तंमचें से गोली मारकर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के न्यू आर्य नगर निवासी बबली (27) का बुधवार सुबह घर में शव पड़ा हुआ था तथा बराबर में एक तंमचा भी रखा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव व तंमचा को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी।
मृतका के परिजनों मां बर्फी ने सुसरालियों पर उनकी बेटी की तंमचें से गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












