महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन -सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया

हापुड़-
शासन के निर्देश पर संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता आयोजित किये जा रहे है। जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
गत 2 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक 10 दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में थीम महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रेलवे रोड मोहल्ला कलेक्टर गंज स्थित शिवा प्राथमिक पाठशाला में किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग की तरफ से चलाई जा रही समस्त विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना,स्पांसरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर आदि का प्रचार प्रसार कर सभी को जागरूक किया गया। भारत सरकार द्वारा संचालित समस्त टोल फ्री नंबर हेल्पलाइन नंबर की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमन अग्रवाल, सोनिया सेंटर मैनेजर सुरक्षा गार्ड पुष्पेंद्र एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
इसके अलावा अभियान के तहत वन स्टाप सेंटर की टीम द्वारा मोहल्ला कवि नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को पोक्सो के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112-181-1076-1090 की भी जानकारी दी।












