महाशिवरात्रि पर्व को लेकर वाहनों के लिए जिलें में 13 फरवरी से 16 फरवरी तक रहेगा रूट डायर्वज

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर वाहनों के लिए जिलें में 13 फरवरी से 16 फरवरी तक रहेगा रूट डायर्वज
हापुड़।
महाशिवरात्रि व ट्रैफिक व्यवस्था के कन्ट्रोल के लिए पुलिस प्रशासन ने 13 फरवरी दोपहर 12 बजे से भारी वाहन जैसे ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर आदि माल वाहक वाहन व हल्के वाहन, कमर्शियल वाहन जैसे जीप पिकअप आदि वाहनों का रूट डायवर्जन 16 फरवरी की शाम चार बजे तक के लिए रूट डायर्वजन रहेगा।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि जिलें में ऐसा रहेगा रूट डायर्जन
दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात:
दिल्ली व गाजियाबाद से मुरादाबाद/बरेली जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी के रास्ते मुरादाबाद जाएंगे। यदि कोई भारी वाहन डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचता है तो उसे यू-टर्न कराकर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।
हरियाणा/राजस्थान/दिल्ली एनसीआर से मेरठ व उत्तराखंड की ओर : मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना पंप फ्लाईओवर, ततारपुर चौराहो और टियाला अंडरपास से मेरठ किठौर होकर गंतव्य को जाएंगे।
मेरठ से मुरादाबाद: मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ और छजलैट होते हुए मुरादाबाद जाएगा।
मुरादाबाद उत्तराखंड से दिल्ली-गाजियाबाद : मुरादाबाद से छजलैट, कांठ, घामपुर, नगीना, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर और छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए यातायात दिल्ली-गाजियाबाद जाएगा।
वैकल्पिक रूप से मुरादाबाद से संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और सिकंदराबाद होते हुए भी दिल्ली-गाजियाबाद जाया जा सकेगा।
गजरौला से दिल्ली-गाजियाबादः
गजरौला चौपला से मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर और निजामपुर फ्लाईओवर होते हुए वाहन दिल्ली-गाजियाबाद जाएंगे।
मेरठ से दिल्ली-गाजियाबाद :
मेरठ से आने वाले वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर और छिजारसी टोल प्लांजा होते हुए
दिल्ली-गाजियाबाद जाएंगे।
छोटे वाहनों के लिए पुलिस ने की विशेष व्यवस्था:
दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद/बरेली जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी के रास्ते जाएंगे।
हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर से मेरठ व उत्तराखंड की ओर जाने वाले छोटे वाहन भी छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना फ्लाईओवर, ततारपुर चौराहा और टियाला अंडरपास से मेरठ किठौर होकर गुजरेंगे।
मेरठ से मुरादाबाद, मुरादाबाद से दिल्ली तथा गंजरौला से दिल्ली जाने वाले छोटे वाहनों के लिए भी वही वैकल्पिक मार्ग लागू रहेंगे जो भारी वाहनों के लिए निर्धारित किए गए हैं।












