ATMS College of Education Menmoms
News

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा मुहम्मद साहब के खिलाफ की टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा मुहम्मद साहब के खिलाफ की टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पैगंबर मुहम्मद साहब के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया। लोगों ने धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही, एसपी कार्यालय के सामने भी प्रदर्शन करते हुए सीओ से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक बातें की गई हैं। ये बातें धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती हैं। अधिवक्ता अब्दुल कादिर ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

इस मौके पर समाज ने एसडीएम व एसपी को ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page