मरीज को लेकर अस्पतालकर्मियों व तीमारदारों के बीच हुई मारपीट व तोड़ फोड़, दोनों ने लगाए एक दूसरे पर मारपीट के आरोप

मरीज को लेकर अस्पतालकर्मियों व तीमारदारों के बीच हुई मारपीट व तोड़ फोड़, दोनों ने लगाए एक दूसरे पर मारपीट के आरोप
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक हास्पिपल में बीमार मरीज को रेफर करने को लेकर अस्पताल में तोड़-फोड़ व एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के उपैडा निवासी एक बुजुर्ग महिला को सांस में दिक्कत के कारण देवनंदनी अस्पताल में देर रात भर्ती करवाया गया था, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें वैलटीनेंटर पर रखा गया था।
मंगलवार दोपहर बुजुर्ग महिला को हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया जा रहा था,तभी मरीज के परिजनों ने बुजुर्ग महिला को मृत बताते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने स्टाफ के साथ मारपीट कर अस्पताल में तोड़-फोड़ की।
उधर मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत किया और जांच शुरू कर दी।












