मध्यप्रदेश के जज के साले का शव बरामद , परिजनों में मचा हड़कंप

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट गंगापुल के पास मध्यप्रदेश के जज के साला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिसका शव बरामद होने से परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार अक्षय गुप्ता सोमवार को अपने घर से निकला था। देर रात ब्रजघाट गंगा पुल के पास उसकी स्कूटी संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने जब आसपास तलाश की तो
गंगा पार गजरौला चौकी क्षेत्र में उसके कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए।
लापता युवक के जीजा राजकुमार गुप्ता मध्यप्रदेश में न्यायाधीश के पद पर
कार्यरत हैं और उनका निवास ब्रजघाट क्षेत्र में है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि अक्षय गुप्ता का शव गंगा में बहते हुए पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया ।












