ATMS College of Education Menmoms
News

मकान खाली करवाने को लेकर घर में घुसकर महिला से मारपीट कर किया रेप का प्रयास

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक महिला ने मकान खाली करवाने को लेकर अपने दामाद सहित तीन लोगों पर बेटी के घर में घुसकर मारपीट व रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

गढ़मुक्तेश्वर के गांव निवासी महिला ने बताया कि वह हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव में पिछले एक माह से अपनी पुत्री के पास रह रही है। दामाद अपने भाई के पास रहकर आए दिन उसकी पुत्री के साथ मारपीट करता रहता है। बृहस्पतिवार को समय करीब दोपहर साढ़े 12 बजे दामाद और ससुराल पक्ष के लोग उसकी पुत्री के मकान में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पुत्री को जमकर पीटा और अभद्रता की। तीन आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ रेप करने को भी प्रयास किया। आरोपी मकान खाली करने की बात कहकर उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर यहां से चले गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद प्रकाश में आया है। मामले की जांच की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page