मंदिर से लौट रही महिला से सवा लाख रुपए के सामान से भरा बैंग छीनने के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

मंदिर से लौट रही महिला से सवा लाख रुपए के सामान से भरा बैंग छीनने के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के कसेरठ बाजार में जैन मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला से बाइकसवार बदमाशों ने सवा लाख रुपए के सामान से भरा बैग छीनने की घटना के बावजूद भी पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के कोठीगेट के मौहल्ला गोपीपुरा निवासी रेखा जैन रविवार सुबह कसेरठ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना कर घर लौट रही थीं। मंदिर के कुछ पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से पूजा में उपयोग होने वाले सवा लाख रुपए कीमत के चांदी के बर्तनों का सेट व अन्य सामान से भरा बैग छीन ले गए। महिला ने शोर पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालाना शुरू कर दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।













Maxwinexchlogin – the login process was straightforward, at least! Can’t say too much beyond that without getting in. Easy peasy lemon squeezy access at maxwinexchlogin!
Zzzzbetapp… Another betting app, eh? Wonder if the interface is smooth. Hope zzzzbetapp is easy to use!