ATMS College of Education Menmoms
News

मंदिर से लौट रही अधिवक्ता की मां के बाईकसवार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे कुंडल,हुए फरार


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
बाईकसवार बदमाशों ने रेलवे रोड़ पर दिनदहाड़े मंदिर से घर लौट रही एक इंकमटैक्स अधिवक्ता की मां के कानों के कुंडल लौट कर फरार हो गए। वीआईपी क्षेत्र कहें क्षेत्र में आए दिन झपटमारी की घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त हैं।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की पॉश कालोनीं पटेलनगर निवासी इंकमटैक्स अधिवक्ता अतुल गर्ग कि माता संतोष गर्ग पत्नी सुभाष चंद गर्ग रेलवे रोड़ स्थित गीतांजलि स्कूल परिसर मंदिर से सुबह वापस घर लौट रही थी।
पीड़िता ने बताया कि पटेलनगर में कुछ दूर चलनें के बाद अपाची बाईक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी गर्दन पकड़कर सोनें के कुंडल लूट ले गए। शोर मचानें पर एक युवक हितेश ने पैदल.ही बदमाशों का पीछा किया,परन्तु वह फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना व रेलवे रोड़ पर आए दिन बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं से लोगों में भारी रोष व्याप्त हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page