मंदिर दर्शन करने जा रही महिला को दो ठगों ने सम्मोहित कर लाखों रुपए के जेवर लेकर हुए फरार

मंदिर दर्शन करने जा रही महिला को दो ठगों ने सम्मोहित कर लाखों रुपए के जेवर लेकर हुए फरार ,दी तहरीर
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में मंदिर जा रही एक महिला श्रद्धालु से रास्ते में दो ठगों ने सम्मोहित कर लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
हापुड़ के भगवानपुरी निवासी सूरज तोमर ने बताया कि उनकी माता उषा तोमर रोजाना की भांति चंडी मंदिर जाती है। एक दिन पूर्व मंदिर जाते समय भगवान पुरी के बाहर दो युवकों ने उनकी माता को रोककर बातों ही बातों में सम्मोहित कर दिया।
ठगों ने उनकी माता के लाखों रुपए के सोने के कुण्डल , अंगूठी आदि की ठगी कर फरार हो गए ।जिसकी तहरीर थाने में दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












