मंदिर जा रहे रिटायर्ड फ़ौजी पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल, मेरठ रैफर

मंदिर जा रहे रिटायर्ड फ़ौजी पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल, मेरठ रैफर

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना )।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह मंदिर जा रहे एक रिटायर्ड फ़ौजी को कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। जिससे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेरठ रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी कर्मवीर सिंह 20 साल पूर्व सेना से रिटायर्ड हो गए थे। आज सुबह मंदिर जाते समय रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उन पर तांबा तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली लगने से वे घायल हो गए। गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया , जहां से उन्हें मेरठ रैफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।












