ATMS College of Education Menmoms
News

भैंस का इलाज कराने के नाम बदमाशों ने युवक से की मारपीट कर की 70 हजार रुपए की लूट, एफआईआर दर्ज

भैंस का इलाज कराने के नाम बदमाशों ने युवक से की मारपीट कर की 70 हजार रुपए की लूट, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में बदमाशों ने फोन कर एक पशु मित्र को
भैंस का इलाज कराने के नाम जंगल में बुलाकर मारपीट की और 70 हजार रुपए का पेटीएम करवाकर लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार धौलाना निवासी एक युवक पशु मित्र के रूप में पशुओं का इलाज करता है। पीड़ित ने बताया कि रविवार शाम गांव गालंद में एक पशु का इलाज कर रहा था। इसी दौरान उसके व्हाट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपनी भैंस का इलाज कराने की बात कहकर उसे जंगल में बुला लिया और चार बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके फोन पे से अलग-अलग नंबरों पर लगभग 64,800 रुपये ट्रांसफर कराए, साथ ही उसके पर्स में रखे 5,000 रुपये भी लूट लिए।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि झुंड में शामिल एक व्यक्ति ने उसके साथ अमानवीय हरकत करते हुए उसे अपमानित किया। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page