ATMS College of Education Menmoms
News

भारत विकास परिषद सृजन शाखा के द्वारा अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

हापुड़। भारत विकास परिषद ,सृजन शाखा, हापुड के द्वारा आजादी के 75th वे वर्ष के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन DPS Play School, Hapur में बड़ी ही धूमधाम से किया गया।
स्कूल के बच्चो ने भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का स्वागत तिरंगे के बेच लगा कर किया गया।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अपने देश के झंडे (तिरंगे) को फहरा कर जन -गण-मन गाया। उसके पश्चात सभी स्कूल की टीचर्स के द्वारा स्वागत गान हुआ।
कार्यक्रम में स्कूल के छोटे छोटे बच्चो के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसको देख कर सभी सदस्य अपने हाथों को ताली बजाने से नही रोक पाए। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में दो छोटे बच्चो के द्वारा चक्र चलाना रहा।
अंत मे हमारी शाखा के सदस्य प्रान्तीय चेयरमैन मोहित अग्रवाल ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद किया।
स्कूल के लगभग 220 बच्चो को बिस्कुट के पैकेट सचिन बंसल ने भेट किये।
अतः में जलपान के पश्चात कार्यक्रम समाप्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रान्तीय चेयरमैन-मोहित अग्रवाल,कार्यक्रम सयोंजक-सचिन बंसल,अध्यक्ष-अजय बंसल, सचिव-सचिन कुमार अग्रवाल,कोषाध्यक्ष-सचिन गोयल,कपिल बंसल,अंकुर सिंघल,गोविंद अग्रवाल,सुमित जिन्दल,भुवन जैन, पंकज कंसल,हेमन्त मित्तल, अवनीश गोयल,कपिल गर्ग,प्रशांत बंसल आदि सदस्यो का सहयोग रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page