भारत विकास परिषद युवा शक्ति के तत्वावधान में आयोजित हुआ तीज उत्सव, सीमा जैन तीज क्वीन, माला सिंघल फर्स्ट रनर अप चुनी गई

भारत विकास परिषद युवा शक्ति के तत्वावधान में आयोजित हुआ तीज उत्सव, सीमा जैन तीज क्वीन, माला सिंघल फर्स्ट रनर अप चुनी गई
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
भारत विकास परिषद युवा शक्ति की महिला शक्ति द्वारा तीज उत्सव का कार्यक्रम प्रकाश रीजेंसी, दिल्ली रोड, हापुड़ पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सहभागिता रचना जिंदल के द्वारा की गई। कार्यक्रम मनोरंजन से परिपूर्ण रहा कार्यक्रम में बच्चों ने तरह-तरह के गेम खिलाए महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं डांस आदि के कार्यक्रम व गेम आदि किए गए ।
कार्यक्रम में मंच का संचालन कार्यक्रम संयोजिका वेदांशी गुप्ता द्वारा किया गया। वेदांशी गुप्ता एवं योगिता अरोड़ा द्वारा सभी को तरह-तरह के गेम खिलाए गए। कार्यक्रम में वर्ष 2025 की तीज क्वीन सीमा जैन एवं फर्स्ट रनर अप माला सिंघल रही। पेपर बैग प्रतियोगिता में मान्या एवं नित्या अग्रवाल प्रथम एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता में आकर्ष प्रथम रहे। कार्यक्रम में प्रांत से आए हुए अतिथियों में प्रांतीय महासचिव श्रीमती मुक्ता अग्रवाल जी, प्रांतीय प्रमुख राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता अंकुर अग्रवाल , प्रांतीय संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती तरुणा शर्मा , जिला महिला प्रमुख श्रीमती बीना गोयल एवं प्रांतीय प्रमुख सोशल मीडिया अशोक गोयल उपस्थित रहे।
इसके उपरांत कपल गेम एवं कपल डांस के बाद कार्यक्रम का समापन बहुत ही खूबसूरत तरीके से हुआ। इस कार्यक्रम में संस्था के 45 सदस्यों की सपरिवार उपस्थिति रही।
इस मौके पर हिमांशु जैन – अध्यक्ष , मयंक मित्तल – सचिव , प्रिंस गोयल – कोषाध्यक्ष ,
रचना जिंदल – उपाध्यक्ष महिला आदि मौजूद थे।












