भारतीय गौरक्षा सेना में नई नियुक्ति: हसीन हैदर बने मेरठ मंडल मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा)

भारतीय गौरक्षा सेना में नई नियुक्ति: हसीन हैदर बने मेरठ मंडल मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा)
हापुड़। भारतीय गौरक्षा सेना ने संगठन विस्तार और अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए हापुड़ के युवा समाजसेवी हसीन हैदर को मेरठ मंडल मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद हसीन हैदर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग तक संगठन की नीतियों को पहुंचाना, समाज में सद्भाव और सहयोग का वातावरण बनाना तथा गौ संरक्षण के कार्यों को मजबूती देना उनकी प्राथमिकता होगी।
मनोज ठाकुर ने कहा कि हसीन हैदर जैसे ऊर्जावान और सामाजिक सोच रखने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल कर जिम्मेदारी देना भारतीय गौरक्षा सेना को नई दिशा देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से मेरठ मंडल में संगठन और मजबूत होगा।
स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी हसीन हैदर को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी नियुक्ति से अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी।
यह निर्णय संगठनात्मक विस्तार और समाज के विभिन्न वर्गों तक सशक्त पहुंच बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।













Finally giving sv8809 the once-over. Standard interface, nothing overly impressive, but solid. Can’t really complain. Give it a spin: sv8809.