ATMS College of Education Menmoms
News

भाजपा सरकार ने झूठे वादों से केवल देश की जनता को छलने का काम किया: सुनील चित्तौड़


-प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संगठन मजबूत कर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के दिए निर्देश

हापुड़। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) पश्चिमांचल प्रदेश की समीक्षा बैठक दिल्ली रोड स्तिथ अग्रसैन भवन में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश स्तर सहित पश्चिमांचल प्रदेश के छह मंडलों के मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व विधायक सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठे वादों से केवल देश की जनता को छलने का काम किया है। जिसके कारण देश में हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते त्रस्त है। वहीं भाजपा सरकार में देश व प्रदेशों में ग़रीब, मजलूमों पर हो रहे अत्याचारों का विरोध देश में केवल भीम आर्मी चीफ़ एवं आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद कर रहे है और इस तानाशाही भाजपा सरकार को देश और प्रदेशों से उखाड़ने का आह्वान देश की जनता से कर रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी हित में कार्य करें। उन्होंने आसपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एवं पश्चिमांचल प्रदेश के मुख्य प्रभारी निजाम चौधरी, प्रभारी टीटू सिंह, पूर्व मंत्री वीर सिंह गौतम, प्रदेश सचिव अमित गुर्जर, कपिल आज़ाद, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव पाल, प्रदेश संगठन मंत्री चौधरी उम्मेद सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शैलजा, मेरठ मंडल अध्यक्ष तालिब चौधरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद दिनेश सैनी एडवोकेट को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई l कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार आज़ाद व संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश सैनी ने किया। आसपा जिलाध्यक्ष व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को भारतीय संविधान भेंटकर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला प्रभारी नरेंद्र द्रविड, मनवीर गुर्जर, जिला महासचिव मनोज गौतम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बेबी भारती, विधानसभा अध्यक्ष डॉ योगेंद्र गौतम, जिला कार्यालय प्रभारी श्याम सिंह आज़ाद, सुरेंद्र लाला, पंकज कुमार, आफताब चौधरी, वीर सिंह गौतम, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page