ATMS College of Education Menmoms
News

भाजपा , सपा , बसपा, कांग्रेस सभी ने किसानों को ठगने का काम किया- वसीम रजा


हापुड़।
भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। लोकसभा चुनाव में वादा किया था कि किसानों की बेहतरी के लिए सरकार बनने के बाद साठ दिन के अंदर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर दी जाएगी। विदेश से कालाधन वापस मंगाकर प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए भेजने के साथ ही किसानों के कर्ज को माफ किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह बात गढ़ कार्तिक पूर्णिमा गंगा में स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप के कार्यालय पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा ने कही।
उन्होंने कहा कि कहा कि अभी तक देश की सभी राजनैतिक पार्टी चाहे वह भाजपा हो या सपा अथवा बसपा, कांग्रेस सभी ने किसानों को ठगने का काम किया है। प्रदेश का किसान धरने पर बैठा हुआ है। किसान की आर्थिक रीढ़ टूट गई। इस वर्ष धान का उत्पादन हुआ तो धान की खरीद ठीक नहीं हो रही। सरकारी धान खरीद केंद्रों में ताले लटक रहे है। केंद्र की भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानून का फैसला गलत लिया है। जिससे किसानों को दिक्कतें का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताया। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों को शक्तिशाली व खुशहाल बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का भूमि पुत्र कहे जाने वाला किसान एक जूट होकर प्रदेश व देश की सरकार गिराने की ताकत रखता है। सभी किसानों को अब समय पर अपनी ताकत का अहसास करना होगा। इस लिए आगमी विधान सभा चुनाव में सभी को एकता के साथ लोकदल को मजबूत करना होगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page