ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी डाक्टर सोमती केन को भारी मतों से जीतकर बनाएं पालिकाध्यक्ष, शहर का होगा चहुंमुखी विकास – सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल

हापुड़। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी डाक्टर सोमती केन के गढ रोड़ स्थित कार्यालय का सांसद, विधायक सहित भाजपा नेताओं ने उद्घाटन करते हुए जितानें की अपील की।

उद्घाटन समारोह में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग के सम्मान के साथ- साथ प्रदेश में चहुँमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन को भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया।

सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि विधायक रहते हुए सभी वर्गों के साथ-साथ दलितों का सम्मान उनके लिए पहली प्राथमिकता रही है। वे हर वर्ग के साथ-साथ दलितों को भरपूर सम्मान देकर उनके विकास कार्यों के अलावा अन्य कार्यों को भी समय पर करा रहे है। उन्होंने सभी वर्गों से व ख़ासकर दलित समाज के लोगों से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन को भारी मतों से जिताने की अपील की।

जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी व जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि भाजपा का एक-एक पार्टी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन को पूरी लग्न व मेहनत से चुनाव लड़ाने का साहसी कार्य कर उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाएगा।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमती केन ने आभार जताते हुए भारी मतों से जिताने की अपील की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, वो प्रफुल्ल सारस्वत, विकास अग्रवाल, विनीत दिवान, हीरालाल केन, मूलचंद त्यागी, अलका निम, डॉ. नरेंद्र केन, मुनीश त्यागी, मनोज बाल्मीकि, ब्रजेश कुमार बिरजू, मोहन सिंह, प्रवीण सेठी, पूर्व सभासद सुमनपाल, पूर्व सभासद मोनू बजरंग, मयूश वशिष्ठ, कविता बाना सहित अन्य कार्यकर्ता रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page