ATMS College of Education Menmoms
News

भाजपा पदाधिकारियों ने किया गुरूओं को सम्मानित , गुरुओं का सम्मान भाजपा के संस्कार – नरेश तोमर

हापुड़। भाजपा जिला कार्यालय पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुओं का अभिवादन किया उनका मान सम्मान किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने सदैव गुरुओं का सम्मान किया है तथा उनके बताएं मार्ग पर ही चलने का प्रयत्न किया है अन्य कोई भी पार्टी या दल ऐसा नहीं है। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता सदैव जनता की सेवा के लिए ही लगा रहता है और गुरुओं का सम्मान उसके लिए सर्वोपरि है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहन सिंह, पुनीत गोयल, राजीव सिरोही,  पवन गर्ग, सुनील वर्मा, राजीव शर्मा, अनिरुद्ध, अशोक शर्मा बंदूक वाले, शैलेंद्र राणावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page