भाजपा कार्यालय से लेकर खुलेआम घूम रहे हैं चावल व्यापारी के दबंग हमलावर, पुलिस पकड़ने में नाकाम, व्यापारी उपमुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

दंबगों द्वारा व्यापारियों को घायल करने के मामले में उपमुख्यमंत्री से व्यापारी करेंगे शिकायत
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के कचहरी के सामने दंबगों ने शहर के प्रमुख चावल व्यापारी से जमकर मारपीट की और कुत्ता छोडने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई ना होने से क्षुब्ध व्यापारी बुधवार को उपमुख्यमंत्री के हापुड़ आगमन पर उनसे शिकायत करेंगे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दंबग आरोपी भाजपा कार्यालय से लेकर खुलेआम घूम रहे हैं, परन्तु पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के पक्का बाग निवासी व शहर के प्रमुख चावल व्यापारी मनोज ने बताया कि 18 जनवरी की रात करीब वे अपनी दुकान से निकलकर मित्र योगेश से मिलने फ्रीगंज रोड पर कचहरी के पास पहुंचे थे। वहां राहुल शर्मा, अमन मोमोज, एनडी शर्मा उर्फ नितिन शर्मा, अंशुल और सागर नामक युवकों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मनोज ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें केले गोदाम वाली गली में खींच लिया और मारपीट शुरु कर अपना पालतू कुत्ता छोड़ने का आरोप लगाया था।इस दौरान मनोज के बेटे शुभम गर्ग और कलेक्टर गंज निवासी अमन चौधरी पर भी लाठियों और हाथापाई से हमला कर दिया था।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि नामदर्ज आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के हापुड़ आगमन पर शिकायत की जायेगी।
इस मौके पर व्यापारी नेता ललित छावनी वाले, मनीष मक्खन, अनुज गर्ग, राजीव गर्ग आदि मौजूद थे।












