भाकियू शक्ति मंच के जिलाध्यक्ष पर दस हजार रुपए अवैध वसूली के प्रयास व विरोध करने पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने शराब की बोतल व गाड़ी के साथ लिया हिरासत में

भाकियू शक्ति मंच के जिलाध्यक्ष पर दस हजार रुपए अवैध वसूली के प्रयास व विरोध करने पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने शराब की बोतल व गाड़ी के साथ लिया हिरासत में
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक किसान ने अपने खेत से मिट्टी उठाते समय भाकियू शक्ति मंच के जिलाध्यक्ष व उसके साथियों पर दस हजार रुपए की अवैध वसूली के प्रयास व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेकर गाड़ी व शराब की बोतल बरामद की।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव श्यामपुर जट्ट निवासी किसान भोलू उर्फ विकास ने बताया कि वह अपने गांव में नया मकान बनवा रहे हैं,जिसके लिए एसडीएम से परमिशन लेकर अपने खेत से मकान में भराव के लिए मिट्टी ले जा रहे थे।
किसान ने आरोप लगाया कि उसी समय भाकियू शक्ति मंच के जिलाध्यक्ष अपने साथी के साथ गाड़ी से आया और उनसे दस हजार रुपए की अवैध रूप से डिमांड की, जिसके मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट व तंमचें की बट से घायल कर फरार हो गए। जिसकी तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने भाकियू नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।












