भाकियू पदाधिकारियों के साथ अभद्रता पर भाकियू नेता एकलव्य सहारा के नेतृत्व में टोल पर किया धरना-प्रदर्शन, एक लेन कराई टोल-फ्री

हापुड़।

भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा को रात टोल कर्मियों द्वारा एक कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी की सूचना मिली, जिसके बाद सुबह साढ़े दस बजे सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ एकलव्य टोल पर पहुंचे और किसानों ने एक घंटे तक टोल पर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। आधे घंटे तक टोल की कई लाइन बंद रही यह देख टोल मैनेजर किसानों को समझाने का प्रयास करते दिखाई दिए। टोल मैनेजर ने किसानों से अपनी टोल कर्मी द्वारा हुई सभी गलतियों को लेकर माफी मांगी और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसानों मजदूरों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। एकलव्य ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रबंधक के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया तथा हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। इस प्रदर्श के दौरान मंडल महासचिव भवेन्द्र सिसोदिया, मंडल सचिव ललित चौधरी, सभासद प्रदीप तेवतिया, तहसील अध्यक्ष चीनू चौधरी, गूड़ू ककोड़ी, अनुभव अहलावत, आकाश चौधरी, परमजीत सिंह, भानु सिद्धू, साहिल पुनिया, सुनील टाइगर, लोकेश प्रधान, जगवीर प्रधान, पोरस चट्ठा, प्रशांत डागर, अर्जुन चौधरी, गोलू चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version