भाकियू नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

भाकियू नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने ऊपर पैट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल करते हुए भाकियू नेता को बचा लिया गया।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के सरनजीत गुर्जर ने किसानों व क्षेत्र संबंधित समस्याओं के समाधान ना होने से क्षुब्ध बुधवार को गढ़ चौराहे पर अपने साथियों सहित पहुंचे। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पैट्रोल की केन से अपने ऊपर पैट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया । जिससे वहां हड़कंप मच गया और पुलिस व किसान नेताओं के बीच छीनाझपटी भी हुई।
इस दौरान पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।












