ATMS College of Education Menmoms
News

भाई ने अपने बेटों सहित भाई पर किया जानलेना हमला,हुई मौत

भाई ने अपने बेटों सहित भाई पर किया जानलेना हमला,हुई मौत

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने अपने बेटों सहित अपने सगे भाई पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को थानें पर रखकर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बाबूगढ़ के गोहरा निवासी राजकुमार शनिवार को खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान उनका भाई अशोक उसका पुत्र अरविंद, रवि व अमित उर्फ अंजे के साथ खेत पर पहुंच गए। जहां उन्होंने अभद्रता करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध पर पिता पर लाठी-डंडों व तमंचे से हमला कर दिया। सूचना पर पीड़ित के परिजन भी
वहां पहुंच गए। इस दौरान पीड़ित की पुत्री भी दौड़ती हुई खेत पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए फोन छीन लिया और गाड़ी में खींचने का प्रयास किया।

पिता को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। पीड़ित पुत्री की शिकायत पर पुलिस ने मामले में चोरों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन रविवार शाम राजकुमार की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि राजकुमार हृदय रोगी थे। पिटाई के दौरान उनके सीने पर घूंसे मारे गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया।

शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी मौके पर पहुंचे सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश को दबिश दी जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page