भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा रजत महोत्सव का भव्य आयोजन, धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा रजत महोत्सव का भव्य आयोजन, धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी
हापुड़।
प्रातः काल में भव्य प्रभात फेरी बालाजी मंदिर कांति की धर्मशाला से प्रारंभ होकर , कृष्णा नगर, शक्तिनगर, भगवान पुरी, पन्ना पुरी, गढ़ रोड होते हुये नवज्योति कालोनी में विश्राम हुई ।
*आये जगन्नाथ भगवान, हरिपुर धाम*
*जगन्नाथ के भक्तों की जब टोली निकलेगी,*
*जगन्नाथ जय जगन्नाथ की मुख से बोली निकलेगी ।
आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय हो रहा था।
शाम को लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित श्री राधा नाम संकीर्तन में गाजियाबाद से पधारे भक्त माली श्री नवनीतप्रिय दास जी ने राधारानी के भजनों के साथ-साथ उनकी महिमा का बहुत सुंदर वर्णन किया ।
जिसे सुनकर सारै भक्त नाचने को मजबूर हो गये
बुधवार को प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी सनातन धर्म से प्रारंभ होकर , मंशा देवी मंदिर, तहसील चौपला, रघुवीर गंज, आलोक से अशोक कॉलोनी में विश्राम होगी और शाम को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में संकीर्तन रस धारा का आयोजन होगा ।
उत्सव में हरिओम अग्रवाल, रतनलाल, राजेश, गोपाल शर्मा, पंकज, राजीव, नवीन, अनुज, वंश, गोपाल, सुशील गोयल, नरेंद्र, संजय, अजय, सौरभ सर्राफ आदि का विशेष सहयोग रहा ।












