भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा रजत महोत्सव का भव्य आयोजन ,निकाली प्रभातफेरी

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा रजत महोत्सव का भव्य आयोजन
हापुड़।
प्रातः काल में भव्य प्रभात फेरी पथवारी मंदिर से प्रारंभ होकर जवाहर गंज, आर्यनगर, राधापुरी, रेलवे रोड पर तारमिल कालोनी में विश्राम हुई ।
*जगन्नाथ, चका नयन, नीलांचल वाले ।*
*तू ना सम्हाले तो हमें कौन सम्हाले ।।*
जय जगन्नाथ के नारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा था।
शाम को लक्ष्मीनारायण मंदिर में आयोजित नंद उत्सव में नंदगांव से पधारे श्री कान्हा गोस्वामी जी ने राधारानी और श्रीकृष्ण के भजनों के साथ-साथ नंद बाबा की महिमा का वर्णन किया ।
मंगलवार को प्रातः प्रभात फेरी बालाजी मंदिर, कांति की धर्मशाला से प्रारंभ होकर टैगोर स्कूल, भगवान पुरी, पन्ना पुरी, गढ़ रोड होते हुवे नवज्योति कॉलोनी में विश्राम होगी और शाम को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में संकीर्तन रस धारा का आयोजन होगा ।
उत्सव में हरिओम अग्रवाल, रतनलाल, राजेश, गोपाल शर्मा, संजय गुप्ता, संजीव, गोपाल, सुशील गोयल, दीपांशु, विपिन, नरेंद्र, संजय, अजय, सौरभ सर्राफ आदि का विशेष सहयोग रहा ।












