भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडडू चढ़ाया गया

हापुड तुषार जैन
श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार में जैन धर्म के 23वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर रविवार को जैन भक्तों ने श्रद्धांपूर्वक विश्व कल्याण तथा प्राणी मात्र की सुरक्षा के भाव से निर्वाण लाडडू चढाया।
प्रातःकाल से ही जैन भक्तों का मन्दिरों मे पहुंचना प्रारम्भ हो गया। प्रातःकाल में मंदिर जी में अभिषेक,शान्तिधारा,पूजन विधि विधान की गई। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि आज जैन धर्म के 23 वे तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक है आज ही के दिन तीर्थकर पार्श्वनाथ ने जैन धर्म के सबसे बड़े तीर्थराज सम्मेद शिखर जी पर घोर तप साधना करते हुए मोक्ष प्राप्त किया था।
उनके मोक्ष स्थल ( पार्श्वनाथ टेक) पर जैन भक्त प्रतिवर्ष दर्शन कर वन्दना करते हैं।उन्होंने अहिंसा, त्याग, संयम, जीवदया, अपरिग्रह का संदेश दिया।
जैन धर्म के संरक्षक सुधीर जैन, प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन एंव पुलकित जैन, मंत्री विकास जैन आकाश जैन,राजेश जैन,पंकज जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, डाoअनिल जैन, आर के जैन , बीनू जैन, प्रदीप जैन, अनिल जैन,राजीव जैन, वाई के जैन, तुषार जैन, प्रभा जैन, रेखा जैन, मनोज जैन,चारू जैन,मितिशा जैन, भावना जैन, रेणुका जैन, मनीष जैन, विकास जैन सहित आदि लोग उपस्थित थे।














Yo, slotspk32game is where it’s at! Seriously, the games are fire and I’ve actually won a few bucks. Give slotspk32game a shot, you might get lucky!