बैंक में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मशीनों सहित अन्य सामान जलकर राख, फायरबिग्रेड ने आग पर पाया काबू

बैंक में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मशीनों सहित अन्य सामान जलकर राख, फायरबिग्रेड ने आग पर पाया काबू
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव स्थित बैंक में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे नोट गिनने वाली मशीन, कम्प्यूटर व अन्य सामान जलकर राख हो गए। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में नरेश के मकान में यूनियन बैंक की शाखा स्थित है। देर रात अचानक बैंक में आग लग गई। बैंक में आग को देख ग्रामीणों ने पुलिस व फायरबिग्रेड को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
बैंक मैनेजर अनुज कुमार भी घटना की सूचना मिलते ही बैंक पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आग से फर्नीचर, नोट गिनने वाली मशीनें, कम्प्यूटर व अन्य सामान जल गया।












