News
बैंक में बुजुर्ग को आया हार्टअटैक, हुई मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

हापुड़।
बैंक में नगर पालिका कै रिटायर्ड कर्मचारी को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
कोटला मेवातियान निवासी
अशफाक नगर पालिका से सेवानिवृत्त कर्मचारी शनिवार शाम को अपनी पेंशन की धनराशि निकालने के लिए बैंक पहुंचे थे। बैंक परिसर में एक काउंटर पर खड़े-खड़े उन्हें अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोग अशफाक को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक आशंका हार्ट अटैक की जताई जा रही है।












