बेहरम मां ने प्रेमी संग मासूम बेटी को मारपीट कर मरा समझ सड़क पर फेंका, घायल बच्चीं को अस्पताल में भर्ती करवाया,मेरठ में बता रही हैं घर

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक बेहरम मां ने मां की ममता को कलंकित कर अपने प्रेमी के साथ बच्चीं को मारपीट कर गला दबाकर मरा समझ सड़क पर फेंक दिया, लेकिन बच्ची जिंदा बच गई। पुलिस ने उसे
अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची को उपचार के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द किया गया, जहां से उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
सोमवार रात को ब्रजघाट के जंगल क्षेत्र में बच्ची होश में आई और एक चाय के खोके पर पहुंच गई। शरीर पर चोटों के निशान थे और वह दर्द से
कराह रही थी। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान मासूम ने रोते हुए बताया कि उसकी मां अक्सर कहती थी कि उसके दो पापा हैं। सोमवार को मां, दूसरे पापा के साथ उसे जंगल में लेकर आई और मारा पीटा, फिर दोनों ने गला दबा दिया। बच्ची के बेसुध होने पर उसे मृत समझकर दोनों वहीं छोड़कर भाग गए। इस खुलासे से पुलिस भी सन्न रह गई। घटना की जानकारी पर सीडब्ल्यूसी की टीम को बुलाया गया। वहां से बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है, जहां
उसे सुरक्षित माहौल और परामर्श दिया जा रहा है। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने बताया कि बच्ची द्वारा दिए गए बयान को दर्ज कर लिया गया है। वह कोई पता सही ढंग से नाम नहीं बता पा रही है। सिर्फ मेरठ क्षेत्र का नाम ले रही हैं। उसके परिजनों की तलाश की जारी है। बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।












