ATMS College of Education Menmoms
News

बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की बल्लें बल्लें,गर्मियों की छुट्टियां 26 जून तक बढ़ी

हापुड़। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां 20 मई से बढ़ाकर 26 जून तक कर दी है।

उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्राधीन संचालित विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले 20.05.2023 से दिनांक 15.06.2023 तक (कुल 27 दिवस ग्रीष्मकालीन अवकाश तथा शीतकालीन अवकाश दिनांक 31.12.2022 से दिनांक 14.01.2023 तक (कुल 15 दिवस) घोषित किया गया था। इस प्रकार ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 20.05.2023 से दिनांक 15.06.2023 तक एवं शीतकालीन अवकाश दिनांक 31.12.2022 से दिनांक 14.01.2023 तक कुल 42 दिवस का अनुमन्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि
शिक्षा निदेशक (बेसिक) से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों / मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में दिनांक 20.05.2023 से दिनांक 15.06.2023 तक की ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को दिनांक 26.06.2023 तक बढ़ाया जाता है। ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि दिनांक 20.05.2023 से दिनांक 26.06.2023 तक होगी।

नवम अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस (दिनांक 21.06.2023 को) आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया जाता है कि समस्त उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों को 21 जून से एक दिन पूर्व खुलवाकर समुचित सफाई व्यवस्था करवाकर अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाये, जिसमें छात्रों के मध्य मिष्ठान, फल एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया जाये।

दिनांक 27.06.2023 को विद्यालय खोले जाने के पूर्व विद्यालय में पर्याप्त साफ-सफाई, शौचालय की सफाई, बच्चों हेतु शुद्ध पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page