ATMS College of Education Menmoms
News

बेटी के मायकेवालों ने की सुसरालियों से मारपीट, एफआईआर दर्ज


हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी एक महिला ने 6 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज कराए गए मुकदमें में पीड़िता शिमला पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश ग्राम सादिकपुर ने बताया है कि 27 जून को उसका पुत्र बन्टी व उसकी पत्नी प्रीति में बच्चो की लड़ाई को लेकर आपसी कहासुनी हो गई थी। प्रीति के द्वारा फोन कर अपने भाईयों व रिश्तेदारो को बुलाया गया। जिनके नाम लोकेश, बादल पुत्र नोरतन निवासी ग्राम रामपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर, सचिन पुत्र धर्मपाल, राखी पत्नी सचिन निवासी ग्राम मलियाना थाना चाँदीनगर जिला बागपत, रेखा पत्नी नरेश निवासी मौहल्ला सोटावाली हापुड़ हैं। सभी आरोपियों के द्वारा पीड़िता व उसके पुत्र बन्टी के साथ गाली-गलौच करते हुये प्रीति के भाई लोकेश, बबली व जीजा सचिन ने बन्टी के साथ मारपीट शुरू कर दी । घर पर रखे फावड़े
को उठाकर बन्टी के सिर व मुँह पर वार किया गया। बीच बचाव में राखी व रेखा ने पीड़िता के साथ भी मारपीट की । जिसमें पीड़िता के पुत्र बन्टी को सिर और नाक में गम्भीर रूप से चोट आई हैं और उसकी नाक की हड्डी टूट गई है। जिसका उपचार मेरठ मे चल रहा है। प्रीति घर में रखा कुछ पैसे व सामान भी अपने साथ ले गई |
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page