HapurNewsUttar Pradesh
बीमार व्यक्ति पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में अपने घर में पलंग पर लेटे एक बुजुर्ग पर बंदरों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के गांव लुहारी निवासी वकील (55) अपने घर में बीमार होने के चलते खाट पर लेट रहे थे, तभी अचानक आए बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार व शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने बंदरों के झुंड को वहां से भगाया।
हमलें में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।












