बीमार वरिष्ठ भाजपा नेत्री का स्वास्थ्य हाल लेने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष , सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी विकास की राह पर – भूपेंद्र चौधरी

बीमार वरिष्ठ भाजपा नेत्री का स्वास्थ्य हाल लेने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष , सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी विकास की राह पर – भूपेंद्र चौधरी
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/ रिशु सिंह)।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की राह पर है। सरकार ने ‘विकसित यूपी @2047’ का बड़ा विजन तय किया है, जिसके तहत आने वाले सालों में प्रदेश को देश और दुनिया का सबसे बेहतर कनेक्टिविटी हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सड़क हो या हवाई मार्ग, हर स्तर पर बड़े बदलाव हो रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष यहां पिलखुवा क्षेत्र में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व बीमारी से जूझ रही लज्जा रानी गर्ग को देखने उनके आवास पर आए थे। उन्होंने कहा कि यूपी में रामराज्य है, गुंडा का सफाया कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। उसमें आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी निर्णायक भूमिका में रहें, इस संकल्प के साथ हम भारत में बने उत्पादों को प्रमोट करेंगे। जिन उत्पादों में भारत के लोगों का श्रम लगा है, हम उसे घर-घर तक पहुंचाएंगे।












