बीच सड़क पर कारों की खिड़कियों से निकलकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल,31 हजार रुपए का हुआ चालान

बीच सड़क पर कारों की खिड़कियों से निकलकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल,31 हजार रुपए का हुआ चालान

, हापुड़।
जिलें की सड़कों पर कार सवार युवकों द्वारा बीच सड़क पर हुड़दंग मचाने और कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की शिनाख्त कर 31 हजार रुपए का चालान काट दिया।
जानकारी के अनुसार जिलें की सड़कों पर दिन में दो कारों में सवार युवकों ने चलती कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाते हुए खतरनाक स्टंट करते हुए रील बनाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर छविराम ने बताया कि उक्त दोनो कारों का शिनाख्त कर 31 हजार रुपए का चालान किया गया है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।












