बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मारा छापा, अनुपस्थित मिलें कर्मचारियों को नोटिस जारी

हापुड़।
जिला बेसिक अधिकारी ने नगर पालिका परिषद के प्रांगण में बिल्डिंग में संचालित नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर छापा मारा। जिसमें मौके पर दस में से आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी,हापुड़ नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी सुबह को समय से उपस्थित नहीं हो रहे है।
उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर छापा मारा,तो कार्यालय में तैनात आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले,एक कर्मचारी अवकाश व नगर शिक्षा अधिकारी की डयूटी गंगा मेले में लगना बताया गया।
बीएसए ने बताया कि नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जा रहा है।












