बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण,5 शिक्षक मिले अनुपस्थित, प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को दिया नोटिस,मचा हडक़ंप

बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण,5 शिक्षक मिले अनुपस्थित, प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को दिया नोटिस,मचा हडक़ंप
,हापुड़ ।
बुधवार को मोदीनगर रोड स्थित बीआरसी कार्यालय गोयना पर संचालित कंपोजिट विद्यालय का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया। जिसमें पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि बुधवार की सुबह 8:30 बजे मोदीनगर रोड स्थित बीआरसी कार्यालय गोयना पर संचालित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें विद्यालय में तैनात 8 में से 5 शिक्षक अनुपस्थित मिले,विद्यालय में कोई कक्षा संचालित नहीं हो रही थी।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।












