ATMS College of Education Menmoms
News

बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर से टीसी जारी करने पर बाबू व मैनेजर पर दर्ज करवाई एफआईआर

बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर से टीसी जारी करने पर बाबू व मैनेजर पर दर्ज करवाई एफआईआर

हापुड़ । थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के लोधीपुर सोभन स्थित एचआरएम पब्लिक स्कूल द्वारा जारी एक छात्र की टीसी बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए हैं। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक और लिपिक के खिलाफ मकटमा दर्ज किया है।

बीएसए रितु तोमर ने बताया कि एचआरएम पब्लिक स्कूल में मनेश्वर कुमार कक्षा पांच का छात्र है। स्कूल ने 25 अगस्त 2025 को छात्र की टीसी जारी की थी, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर के 27 अगस्त 2025 और जिला बीएसए के 30 अगस्त 2025 के हस्ताक्षर अंकित थे।

यह टीसी नवादा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जमा की गई थी। नवोदय विद्यालय के कर्मचारी एस. के. झा ने सत्यापन के लिए इसे खंड शिक्षा अधिकारी सिम्भावली योगेश गुप्ता को व्हाट्सएप पर भेजा। जांच में सामने आया कि बीएसए के हस्ताक्षर जाली थे। बीएसए कार्यालय के रिकॉर्ड में 30 अगस्त को न तो कोई हस्ताक्षर दर्ज था और न ही टीसी रजिस्टर में कोई प्रविष्टि।

बीएसए ने तत्काल आंतरिक जांच शुरू की। 9 सितंबर 2025 को दक्ष कर्मी अंकित कुमार से स्पष्टीकरण लिया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि कोई हस्ताक्षर या सत्यापन नहीं हुआ था। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को 9, 15 और 16 सितंबर को कई पत्र भेजे गए।

खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में सहायक लेखाकार रजत बंसल ने बताया कि टीसी का एसआर रजिस्टर से मिलान किया गया था, लेकिन स्कूल प्राचार्य के फोन पर टीसी और एसआर पंजिका स्कूल के कर्मचारी को लौटा दी गई। उन्होंने भविष्य में सावधानी बरतने का वादा किया। दक्ष कर्मी देवेंद्र कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मिलान सही था, लेकिन दस्तावेज फोन पर लौटा दिए गए थे।

यूडीआईएसई पोर्टल पर सत्यापन से छात्र के कक्षा पांच में उत्तीर्ण होने की पुष्टि हुई। जांच में संकेत मिला है कि फर्जी हस्ताक्षर संभवतः स्कूल प्रबंधन द्वारा कराए गए थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page