बिना तलाक दिए प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज कर पत्नी को छोड़ फरार हुआ पति

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति पर बिना तलाक दिए प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर पति पर फरार होने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी शादी जून में गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सभी कुछ ठीक रहा, लेकिन अगस्त में पति दोस्त की शादी में शामिल होने की बात कहकर घर से गया लेकिन, 11 अगस्त को उसने गांव सलाई जनपद हापुड़ निवासी युवती से कोर्ट मैरिज कर ली।
महिला का कहना है कि करीब 10 दिन पहले उन्हें पति की दूसरी शादी का पता चला। जिसके बाद उन्होंने अपने पति को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है।महिला ने पति पर धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












