बिजली तार चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, लाखों रुपए का तार,बाईक बरामद

बिजली तार चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, लाखों रुपए का तार,बाईक बरामद
हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव बड़ौदा हिन्दवान स्थित रेलवे फाटक से विद्युत तार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 70 किलो एलटी तार, दो बाइक, एक तमंचा, कारतूस और तार काटने के उपकरण बरामद किए गए है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि स्वाट टीम ने कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बताया कि गांव बड़ौदा हिन्दवान स्थित रेलवे फाटक पर विद्युत तार चोर गिरोह के चार शातिर आरोपी चोरी करने की योजना बना रहे है। टीमों ने मिलकर एक साथ दबिश दी तो पुलिस को देखकर भागने लगे थे। घेरा बंदी करके उनको पकड़
लिया। पकड़े गए आरोपी जिला गाजियाबाद थाना मसूरी निवासी राजकुमार, साहिल, फरदीन और जिला अमरोहा थाना हसनुपर निवासी जितेंद्र है।
उन्होंने बताया कि आरोपी राजकुमार पर हापुड़ में चार, साहिल पर मुजफ्फरनगर, सहारनुपर और हापुड़ में पांच, फरदीन पर हापुड़ में तीन और जितेंद्र पर हापुड़ में तीन मुकदमे दर्ज है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 20 दिन पूर्व गांव परतापुर और बड़ौदा हिन्दवान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गांव बड़ौदा हिन्दवान में दोबारा से चोरी करने की योजना थी। चोरी की घटना करके बेचे गए सामान के रुपये को वापस में बांट लिया करते थे।












