News
बिजली तार चोरी करने वालें गैंग का खुलासा, दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी के तार व अन्य सामान बरामद

बिजली तार चोरी करने वालें गैंग का खुलासा, दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी के तार व अन्य सामान बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार सवार बिजली तार चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से चोरी का तार, उपकरण, कार व अन्य सामान बरामद किया।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान कार सवार दो संदिग्धों गाज़ियाबाद के गांव फरीदनगर निवासी राधे व मसूरी निवासी सूरज , उम्मेद व वकील को रोककर पूछताछ की ।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी बिजली तार चोर गैंग के सदस्य हैं। जिनके पास से चोरी किया दो बंडल विद्युत तार , उपकरण , गाड़ी बरामद की।












