ATMS College of Education Menmoms
News

बिजली के तार की चपेट में आनें से किशोर की मौत 

हापुड़। 

 कपूरपुर थाना क्षेत्र के डहाना गांव में खेत की फसल को मवेशी से बचाने के लिए लगाए गए बिजली की तार की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार ग्रामीण शिवकुमार उर्फ काले का पुत्र हिमांशु (12) गुरुवार की दोपहर को अपने मवेशियों के लिए हरा चारा लेने गया था। घास की कटाई के बाद जब वह वापस लौट रहा था तो गांव के ही सुनील के खेत पर मवेशियों से बचने के लिए लगाई गई बिजली के तारों की चपेट में आकर उसकी गर्दन उलझ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक घंटे तक हिमांशु का शव वहीं पड़ा रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना हिमांशु के स्वजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध मे खेत के मालिक सुनील कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। 

—– 

तीन बहनों में अकेला था हिमांशु 

हिमांशु अपनी तीन बहनों में अकेला भाई था। मृतक के पिता शिवकुमार उर्फ काले कानपुर में रहकर नौकरी करते हैं। घटना के बाद से ही मृतक की बहनों और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। हिमांशु गांव के ही एक निजी स्कूलों में कक्षा छह का छात्र था।

—- 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page