बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अधिवक्ता को निष्कासित करने का दावा ,एक लाख का लगाया जुर्माना, अधिवक्ता को निष्कासित करने का बार कौंसिल से पत्र प्राप्त नहीं हुआ है:अध्यक्ष,सचिव

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अधिवक्ता को किया निष्कासित,एक लाख का लगाया जुर्माना, अधिवक्ता को निष्कासित करने का बार कौंसिल से पत्र प्राप्त नहीं हुआ है:अध्यक्ष,सचिव
,हापुड़।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सुशांत बंसल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता द्वारा फर्जी तरीके से शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को गुमराह कर जिला शासकीय अधिवक्ता का पद प्राप्त कर लिया था। उनके द्वारा जिसकी शिकायत शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई थी। जिसमें शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कृष्णकांत गुप्ता की जांच कराई गई थी। जिसमें कृष्णकांत गुप्ता दोषी पाए जाने पर उत्तर प्रदेश शासन के न्याय विभाग के विशेष सचिव द्वारा दिनांक 11 सितम्बर 2023 को जिला शासकीय अधिवक्ता के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि कृष्णकांत गुप्ता को फर्जी तरीके से वकालत करने का दोषी मानते हुए बार काउंसिल आफ इंडिया की अनुशासन समिति द्वारा बार काउंसिल से निष्कासित करते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
अधिवक्ता सुशांत बंसल ने बताया कि अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता द्वारा पूर्व में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को गुमराह कर शहर के सीधे-साधे लोगों पर झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें ब्लैकमेल एवं अपने अनैतिक कार्यों से लोगों का शोषण एवं उत्पीडऩ कर धन अर्जित करने का करीब 35 वर्षों से वकालत का भय दिखा कर किया जा रहा था। उनके द्वारा उक्त मामला जनमानस में जनहित में पत्रकारों के माध्यम से जनता से समक्ष लाया गया है।
वहीं हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल व सचिव वीरेन्द्र सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि यूपी बार कौंसिल द्वारा हापुड़ बार एसोसिएशन को अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता के बार काउंसिल से निष्कासित करने के सम्बंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इस मामले में अभी कुछ कहना संभव नहीं है।












