बार एसो.के सचिव के पुत्र जिले का नाम रोशन किया, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट इंटरेस्ट टेस्ट में 107वीं रैंक प्राप्त की,बधाई दी

हापुड़।
हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र सिंह सैनी के पुत्र निखिल सैनी ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट इंटरेस्ट टेस्ट में ओबीसी वर्ग में 107वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। निखिल सैनी की सफलता से उनके परिवार,शुभचिंतकों एवं अधिवक्ता समुदाय में हर्ष का माहौल है।
निखिल सैनी की इस उपलब्धि पर हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्तागणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत,लगन एवं अनुशासन का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। परिजनों ने भी निखिल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ यह मुकाम हासिल किया है।
बधाई देने वालों में अजय सैनी,राकेश सैनी,सुनील सैनी,पुरुषोत्तम वर्मा,अनिल आजाद,जनार्दन सैनी,महेश सैनी,राकेश सैनी,जीत सैनी,मोनू सैनी,जगदीश सैनी,आयुष सैनी आदि शामिल है।












