बाईक सवार बच्ची चाइनीज़ मांझे की चपेट में आकर हुई घायल

बाईक सवार बच्ची चाइनीज़ मांझे की चपेट में आकर हुई घायल
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में कोतवाली के निकट पिता के साथ बाईक पर जा रही मासूम बच्ची चाइनीज़ मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चीं की गर्दन व अंगुली कट गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के कोठी गेट क्षेत्र के रियाजपुरा मोहल्ले निवासी शहजाद अपनी पत्नी व बेटी इंशा (12) के साथ हापुड़ से मेरठ बाईक पर जा रहे थे, तभी कोतवाली के निकट तहसील चौराहे पर आसमान से नीचे गिरा चाइनीज़ मांझा बच्ची की गर्दन व अंगुली में फंस गया और बच्ची घायल हो गई। पिता ने बाईक रोकी और लोगों की मदद से बच्चीं को अस्पताल में भर्ती करवाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।












