बाईक सवारों ने किया स्कूल से घर लौट रहे बच्चें का अपहरण, चकमा देकर वापस लौटा बच्चा

बाईक सवारों ने किया स्कूल से घर लौट रहे बच्चें का अपहरण, चकमा देकर वापस लौटा बच्चा
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में
स्कूल से घर लौट रहे एक बच्चें का बाईक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया, परन्तु बच्चा बदमाशों को चकमा देकर वापस लौट आया । पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
पिलखुवा के मोहल्ला चाह डिब्बा निवासी चिराग सिंघल ने बताया कि उसका आठ वर्षीय पुत्र प्रियांशु सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल से घर लौटा। पत्नी से बेटे से दुकान से बिस्किट लाने के लिए देना। वह घर से पड़ोस में स्थित एक दुकान से बिस्किट लेने के लिए चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रियांशु हंसता-खेलता जा रहा था। अचानक एक काली पल्सर बाइक आई। जिसपर नकाबपोश दो बदमाश सवार थे। एक ने प्रियांशु को कंधे पर उठा लिया, दूसरा बाइक स्टार्ट कर दी। बच्चा चिल्लाया भी, लेकिन उन्होंने मुंह दबा दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ देर बाद बच्चा बदमाशों के चंगुल से बचकर स्वयं ही घर लौट आया।
थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार बदमाशों नहीं मिले है। बच्चे ने बताया कि वह पास में ही गया था। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।












