ATMS College of Education Menmoms
News

बाईक व पांच लाख रुपए की डिमांड पूरी ना करने पर तीन बच्चों की मां को फोन पर मैसेज भेज कर दिया तलाक, एफआईआर दर्ज

बाईक व पांच लाख रुपए की डिमांड पूरी ना करने पर तीन बच्चों की मां को फोन पर मैसेज भेज कर दिया तलाक, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति पर पांच लाख रुपए व बाईक ना देने पर फोन पर मैसेज भेज कर तीन तलाक देने व दूसरा निकाह करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

हापुड़ के मौहल्ला सराय गददा पाडा निवासी अरशी का निकाह पश्चिमी बंगाल निवासी आसिफ अकरम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी। शादी में प्रार्थनी के घर परिवार वालों ने काफी पैसा खर्च किया था।

पीड़िता ने बताया कि सुसरालिएं दहेज में पांच लाख व एक बाईक की डिमांड कर रहे थे, जिसको लेकर आए दिन मारपीट करते थे। इस दौरान उसके तीन बेटियां भी हो गई। उसके बाद उनका अत्याचार ओर बढ़ गया। पीड़िता ने बताया कि 31 मई 2025 को वह अपनी बहन बुशरा की शादी में शामिल होने के लिये हापुड़ आयी थी। शादी में ही आसिफ 90 हजार रुपए की डिमांड कर दी और ना देने पर उसको व तीन बेटियों को हापुड़ में ही छोड़कर बंगाल चला गया और कुछ दिन बाद फोन पर तीन तलाक का मैसेज भेज कर दूसरा निकाह कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page