बाईक फिसलने से बाइकसवार की मौत, बेटा घायल

बाईक फिसलने से बाइकसवार की मौत, बेटा घायल
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में देर रात अपने घर लौट रहे एक बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाईक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो। । पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के चितौली रोड़ निवासी गुफरान रामपुर रोड पर वेल्डिंग का काम करते थे।
सोमवार रात को वह अपने बेटे फरहान के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। चितौली रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।जिसके गिरने से पिता पुत्र घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने गुफरान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बेटे का इलाज चल रहा है।












